द इंडियन व्यू

अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले निकोलस ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे

इंग्लैंड के निकोलस ली वुमेन्स प्रीमियर लीग के समापन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए ‘स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग’ कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। डब्ल्यूपीएल की मेजबानी नौ जनवरी से पांच फरवरी तक होगी। एक सूत्र ने…

Ragwendra P Singh
January 2, 2026
1 min read

इंग्लैंड के निकोलस ली वुमेन्स प्रीमियर लीग के समापन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए ‘स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग’ कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

डब्ल्यूपीएल की मेजबानी नौ जनवरी से पांच फरवरी तक होगी। एक सूत्र ने गुरुवार को एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘डब्ल्यूपीएल के बाद निकोलस ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग कोच का कार्यभार संभालेंगे।'

भारतीय महिला टीम डब्ल्यूपीएल के बाद 15 फरवरी से नौ मार्च तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी, जिसमें वह कई प्रारूप की श्रृंखला खेलेगी।

निकोलस ली दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने 13 प्रथम श्रेणी मैचों में 490 रन बनाए हैं। हाल में वह संयुक्त अरब अमीरात की आईएल टी20 लीग के चौथे सत्र में गल्फ जायंट्स के स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग कोच थे।

साभार : गूगल

निकोलस ली अफगानिस्तान की पुरुष टीम के स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग कोच रह चुके हैं। वह जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक अफगान टीम के साथ इस भूमिका में जुड़े हुए थे।

इससे पहले वह मार्च 2020 से जनवरी 2024 तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फीजिकल परफॉर्मेंस हेड थे। वह अक्टूबर 2026 से मार्च 2020 तक श्रीलंका की पुरुष टीम के भी स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग कोच रह चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।