अंडर-19 एशिया कप: वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बेहद करीब
भारत बनाम मलेशिया अंडर-19 एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला दुबई के द सेवेन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक और धमाकेदार पारी देखने को मिली। वैभव ने अपना…

भारत बनाम मलेशिया अंडर-19 एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला दुबई के द सेवेन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक और धमाकेदार पारी देखने को मिली।
वैभव ने अपना अर्धशतक पूरा किया, मगर वह अपनी इस पारी को बड़ा नहीं कर पाए और अगली ही गेंद पर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी इसी के साथ यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड के नजदीक आ गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में अभी तक खेले, 14 मैचों में 782 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं विराट कोहली ने यूथ वनडे में 2006 से 2008 के बीच 28 मैचों में 46.57 की औसत के साथ 978 रन बनाए थे। कोहली ने यूथ वनडे में सिर्फ एक ही शतक जड़ा था।
विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच 196 रनों का ही अंतर रह गया, आने वाले कुछ मैचों में वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ उनसे आगे निकल जाएंगे। बता दें, विराट कोहली भारत के लिए यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं।
जी हां, उनसे ज्यादा रन शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने बनाए हैं, जो इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। गिल ने यूथ वनडे में 1149 तो जायसवाल ने 1386 रन बनाए थे।
भारत के लिए यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम है, जिन्होंने 2012 से 2014 के बीच 1404 रन बनाए थे, हालांकि उन्हें कभी सीनियर टीम में जगह नहीं मिली।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
