द इंडियन व्यू

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम के स्वर्ण और महिला टीम के कांस्य पदक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिताब जीतने और महिला टीम के कांस्य पदक हासिल करने पर खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स…

Ragwendra P Singh
June 6, 2026
1 min read
अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम के स्वर्ण और महिला टीम के कांस्य पदक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिताब जीतने और महिला टीम के कांस्य पदक हासिल करने पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

 

प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम की यह उपलब्धि शानदार है। उन्होंने टीम को टूर्नामेंट जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान असाधारण कौशल और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम फाइनल में यादगार जीत के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने टीम के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त जज्बा दिखाया।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला टीम की यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की जबरदस्त क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने टीम को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…