द इंडियन व्यू

अंडमान सागर में शुरू हुई देश की पहली समुद्री मछली पालन परियोजना

नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत अब अपने समुद्रों की आर्थिक ताकत को पहचान रहा है और यह कदम देश की ब्लू इकॉनमी को नई दिशा…

Ragwendra P Singh
January 18, 2026
2 min read
अंडमान सागर में शुरू हुई देश की पहली समुद्री मछली पालन परियोजना

नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत अब अपने समुद्रों की आर्थिक ताकत को पहचान रहा है और यह कदम देश की ब्लू इकॉनमी को नई दिशा देगा। उन्होंने अंडमान सागर में देश की पहली खुले समुद्र में समुद्री मछली पालन (ओपन-सी मरीन फिश फार्मिंग) परियोजना के शुभारंभ को समुद्री संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में बड़ा कदम बताया। देश ने समुद्र से आजीविका और आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ी पहल की है।

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने रविवार को अंडमान सागर के नॉर्थ बे क्षेत्र में देश की पहली खुले समुद्र में समुद्री मछली पालन परियोजना का शुभारंभ किया। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद करीब 70 वर्षों तक देश की समुद्री संपदा पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन वर्ष 2014 के बाद सरकार की सोच बदली है और समुद्र को भी हिमालय और मुख्य भूमि की तरह आर्थिक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भविष्य में इस तरह की परियोजनाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए बड़े स्तर पर लागू किया जा सकता है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ब्लू इकॉनमी को और मजबूती मिलेगी।

 

यह परियोजना पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, उसकी तकनीकी इकाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी) और अंडमान-निकोबार प्रशासन के सहयोग से लागू की जा रही है। इसमें खुले समुद्र की प्राकृतिक परिस्थितियों में पिंजरा आधारित मछली पालन और सीवीड (समुद्री शैवाल) की खेती की जा रही है। मैदानी दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय मछुआरा समुदायों को आजीविका से जुड़े दो अहम सहयोग भी दिए। एक ओर गहरे समुद्र में सीवीड की खेती के लिए बीज वितरित किए गए, वहीं दूसरी ओर मछली पालन के लिए एनआईओटी द्वारा विकसित विशेष ओपन-सी पिंजरे उपलब्ध कराए गए। अंडमान दौरे के दौरान उन्होंने ने महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने प्रवाल भित्तियों, मैंग्रोव और समृद्ध समुद्री जैव विविधता का अवलोकन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…