Trending

Union Budget 2025: आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर रहेगी नजर

बीएस राय: संसद का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें होंगी, जिसमें वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी।

यह बजट देश की आर्थिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें विपक्ष ने अपना रुख स्पष्ट किया। समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ हादसे पर चर्चा और पारदर्शी जांच की मांग की, जबकि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने सदन में विभिन्न मुद्दे उठाने का ऐलान किया।

बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। यह बजट सत्र न केवल वित्तीय नीति निर्धारण बल्कि विभिन्न विधायी सुधारों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होगा। सरकार और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ सत्र में उतरेंगे, जिससे तीखी बहस और चर्चा हो सकती है।

सरकार इस बजट सत्र में 16 महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है, जिनमें मुख्य रूप से ये विधेयक शामिल हैं।

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024,
मुस्लिम वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024
बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, 2024
रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024
आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024
वित्त विधेयक, 2025
विमान माल में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025
“त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025
बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2024
तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024
बॉयलर विधेयक, 2024
समुद्री मार्ग से माल ढुलाई विधेयक, 2024
तटीय नौवहन विधेयक, 2024
व्यापारी नौवहन विधेयक, 2024 गोवा विधानसभा क्षेत्रों में एससी/एसटी के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024

Related Articles

Back to top button