प्रियंका चोपड़ा की मां रियलिटी शो का बनेंगी हिस्सा, बिग बॉस की हसीना के साथ आएंगी नजर

 प्रियंका चोपड़ा की मां टीवी पर नजर आने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने एक रियलिटी शो की शूटिंग पूरी की है. चलिए जानते हैं किस शो का हिस्सा बनेंगी मधु चोपड़ा.

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को तो फैंस ने बड़े पर्दे से लेकर टीवी पर खूब देखा है. लेकिन अब एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा टीवी पर नजर आने वाली हैं. जी हां, हाल ही में उन्होंने एक रियलिटी शो की शूटिंग पूरी की है. इसमें वो बिग बॉस की हसीना के साथ पहुंची और शो में चार चांद लगा दिए. चलिए जानते हैं किस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी मधु चोपड़ा और कब और कहां टेलिकास्ट किया जाएगा शो.

इस शो में नजर आएंगी मधु चोपड़ा 

दरअसल, मधु चोपड़ा की रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ (Laughter Chefs – Unlimited Entertainment) के सेट से ढेर सारी तस्वीरें सामने आई है. शो में मधु बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट और अपनी भांजी मन्नारा चोपड़ा के साथ पहुंची हैं शो में मधु चोपड़ा मन्नारा की मां और अपनी ननद कामिनी हांडा के साथ कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आएंगी. शो में देखने को मिलेगा कि शेफ जलजीरा सोडा और रुमाली पापड़ बनाने का टास्क देंगे तब कामिनी चोपड़ा अपनी बेटी मन्नारा और सुदेश लहरी का साथ देंगी. वहीं मधु चोपड़ा, कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक की मदद करेंगी.

कब और कहां देख सकेंगे शो?

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु (Mother Madhu) को शो में खूब मस्ती करते देखा जाएगा. वो भारती, कृष्णा के साथ शो में हंसी मजाक करती नजर आएंगी. वहीं, वो खाना भी बनाएंगी. मन्नारा चोपड़ा (Mannara) ने अपनी मामी मधु के बारे में कहा कि वो उनकी सबसे बड़ी चियर लीडर हैं. बता दें,  ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ हर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे  कलर्स टीवी पर आता है. ऐसे में ये एपिसोड इस वीकेंड टेलिकास्ट किया जाएगा. आप इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button