पद्मश्री सुधा सिंह का क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था द्वारा सम्मान समारोह

पद्मश्री सुधा सिंह (ओलिंपियन) का क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था द्वारा सम्मान समारोह

लखनऊ। मुंबई के माटुंगा पूर्व में स्थित दयानंद विद्यालय में पद्मश्री सुधा सिंह ओलिंपियन का स्वागत, क्षत्रिय गौरव संस्था मुम्बई ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुमिता सुमन सिंह ने किया। विदित हो कि गणतंत्र दिवस- 2021 की पूर्व संध्या पर, भारत के चौथे नागरिक सम्मान- पद्मश्री से महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित किया गया था। तभी पद्मश्री सुधा सिंह ने क्षत्रिय गौरव संस्था का निवेदन स्वीकार किया था और कहा था कि मुंबई आऊंगी तो जरूर सूचित करूंगी। साथ में कोरोनाकाल की वजह से लघु कार्यक्रम रखने की सलाह भी दी थी। इस समय वो तीन दिनों हेतु मुम्बई प्रवास पर हैं।

पद्मश्री ओलिंपियन सुधा सिंह जी, पिछले 17 साल से भारतीय महिला एथलीट टीम (3000 मीटर बाधा दौड़) की पहचान है। आपने 2012 रियो ओलिंपिक और 2016 लंदन ओलंपिक टीम में भारत का तिरंगा लेकर, देश का बाधा दौड़ ट्रेपिल चेज 3000 मीटर में, प्रतिनिधित्व किया है। 2020 ओलिंपिक टोक्यो के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन कोरोनाकाल की वजह से ये ओलिंपिक 2021 में आयोजित हुआ। गूगल पर उपलब्ध सूचना के आधार पर आपने दर्जनों अन्तर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं। आपने कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स व विश्व एथलीट प्रतियोगिता में दर्जनों से ज्यादा पदक हैं।

सुधा सिंह ने शुरुआत क्रास कंट्री रेस की थी और लगातार 3 साल राष्ट्रीय चैम्पियन रही। फिर इन्होनें 2013-14 में, 42 किमी मैराथन में भाग लेना प्रारंभ किया। देश विदेश, मुम्बई, कोलकता, दिल्ली, गुवाहाटी, चेन्नई, बंगलोर में आयोजित मैराथन दौड़ में, कई साल गोल्ड मेडल (भारतीय श्रेणी) में जीता है। मुम्बई मैराथन दौड़ मे 2016, 2017, 2018, 2020 का गोल्ड मेडल भी जीता है (2019 में भाग नही लिया था)। आपको पद्मश्री के अतिरिक्त अर्जुन पुरस्कार, रानी लक्ष्मीबाई, यूपी के सर्वोच्च पदक यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया हैं। पद्मश्री सुधा सिंह, मूलतः अमेठी यूपी के भीमी गाँव (भेटुआ) के श्री हरिनारायण सिंह जी की पुत्री हैं। पिताजी आईटीआई फैक्टरी रायबरेली से अवकाशप्राप्त हैं। आपकी प्रारंभिक शिक्षा के साथ खेलकूद की शुरुआत रायबरेली से हुई है। पद्मश्री सुधा सिंह का सपना है देश के लिए ओलंपिक पदक जीतना और साथ में गाँव में छिपी प्रतिभा को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर, आगे बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी। दोनों के लिए ही प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती सुमिता सुमन सिंह ने कहा कि आपके जीवन के संघर्ष, कडी मेहनत, लगन, लक्ष्य और सफलता की कहानी, पूरे देश की विशेषकर महिलाओ व बच्चों के लिए प्रेरणादायक है और आप देश की असली नायिका है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी श्री संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में राजगुरु आदरणीय सुनील पांडे, राम सुरेश सिंह प्रमोद सिंह, राजेश सिंह सोमवंशी, अखिलेश सिंह, पंकज सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह विशेन, प्रमोद सिंह अमेठी, जयप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, अभय सिंह, ठाकुर प्रदीप सिंह दिखित अमेठी, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, सुधाकर सिंह विशेन आदि उपस्थित थे। क्षत्रिय गौरव संस्था मुम्बई का ओलंपियन पद्मश्री सुधा सिंह ने आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button