Trending

पौधरोपणः पूर्वांचल का सोनभद्र और बुंदेलखंड का झांसी बना नजीर

लखनऊ, 19 अगस्त। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के हालात बदल लिए। अलग-थलग हो चुके और सूखे की पहचान बन चुके बुंदेलखंड में योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हर घर जल पहुंचाने की मुहिम को साकार किया, फिर यहां निवेश के लिए बड़े औद्योगिक घराने को माहौल दिया। लिहाजा सीएम योगी के आह्वान पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं आदि ने मिलकर बुंदेलखंड क्षेत्र में 5 करोड़, 69 लाख, 47426 पौधे लगाए। वहीं पूर्वांचल का सोनभद्र शीर्ष पर रहा। मध्यांचल व पश्चिमांचल क्षेत्र में भी खूब पौधे लगाए गए।

बुंदेलखंड में शीर्ष पर रहा झांसी

बुंदेलखंड क्षेत्र में पौधरोपण का सर्वाधिक उत्साह झांसी में देखने को मिला। झांसी में सबसे अधिक एक करोड़ 16 हजार पौधे लगाए गए। वहीं बुंदेलखंड के अन्य जिलों जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा में भी लाखों पौधे रोपे गए। इनमें औषधीय पौधों के साथ फलों के भी काफी पौधे रहे। इस क्षेत्र में सबसे कम पौधे बांदा में लगाए गए, लेकिन ये संख्या भी 63 लाख 52 हजार से अधिक रही।

पूर्वांचल ने भी दिया साथ, पश्चिमांचल व मध्यांचल भी रहे आगे

महाभियान में पूर्वांचल ने भी काफी साथ दिया। सूबे में सर्वाधिक पौधरोपण पूर्वांचल के सोनभद्र में ही हुआ। यहां लगभग 1.50 करोड़ पौधरोपण किया गया। पूर्वांचल के मिर्जापुर में 89 लाख तो चंदौली में 62 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। वहीं पश्मिांचल व मध्यांचल क्षेत्र भी आगे रहा। यहां भी खूब पौधरोपण हुए। पश्चिमांचल के बिजनौर में जहां 75 लाख, वहीं मध्यांचल के लखीमपुर खीरी में 95 लाख से अधिक पौधे लगाए गए।

पौधरोपण: क्षेत्रों के शीर्षस्थ जिले

बुंदेलखंड

  • झांसी 10016410
  • जालौन 9401462
  • ललितपुर 8792670
  • हमीरपुर 8265185
  • चित्रकूट 7380818
  • महोबा 6738147
  • बांदा 6352734

पू्र्वांचल क्षेत्र

  • सोनभद्र 14973622
  • मिर्जापुर 8931696
  • चंदौली 6241698
  • आजमगढ़ 5793947
  • जौनपुर 5269460
  • कुशीनगर 4470470
  • गोरखपुर 4441658

पश्चिमांचल क्षेत्र

  • बिजनौर 7537541
  • आगरा 5035930
  • अलीगढ़ 4646419
  • सहारनपुर 4479142
  • बुलंदशहर 4054790

मध्यांचल क्षेत्र

  • लखीमपुर खीरी 9521778
  • हरदोई 7738435
  • सीतापुर 7231677
  • बहराइच 8073295
  • शाहजहांपुर 5533710

Related Articles

Back to top button