सैफ कप : भारत जीता, नेपाल और पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
सैफ कप के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 2-0 से हराया. इस मैच में कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार गोल दागा. ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का अगला मैच कुवैत के साथ होगा. कुवैत के 6 अंक हैं और सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से मात दी थी. उस मैच में कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार हैटट्रिक दागी थी.
शुरुआत से नेपाल ने अटैकिंग गेम खेली और भारतीय टीम को जीत के लिए शुरुआती 21 मिनट में मशक्क्त करनी पड़ी. नेपाल ने पहले हाफ में मजबूत डिफेंस और तेज जवाबी हमलों से शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे हाफ में सुनील छेत्री और महेश सिंह के गोल ने भारतीय टीम को अजेय बढ़त मिली.

मैच के दौरान एक अवसर ऐसा भी आया था जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे से भिड़ गए और मैदान पर तनाव की स्थिति बन गई थी. कुवैत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर दूसरी जीत हासिल की.
भारत और कुवैत दोनों के ही 6-6 प्वाइंट हैं और ग्रुप का आखिरी मैच दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा जिसके आधार पर ग्रुप विजेता घोषित होगा. भारतीय टीम ग्रुप विजेता पर नतीजा निकलने के लिए 27 जून को कुवैत के साथ मैच खेलेगी. नेपाल और पाकिस्तान अपने दोनों मैच हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई.
कप्तान सुनील छेत्री की शानदार फॉर्म जारी है और उन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच के 61वें मिनट में गोल किया. यह इस टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल है. यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका 139 मैच में 91 गोल है. फुटबॉलर्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर में गोल के लिहाज से तीसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे मेसी और रोनाल्डो हैं. एशियाई फुटबॉलरों में ईरान के अली दाएई (148 मैचों में 109 गोल) के बाद वह दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं.



