Trending

भारतीय नौसेना 20 जुलाई से कोच्चि में ऑपरेशन ‘सदर्न रेडीनेस 26-2’ की मेजबानी करेगी

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 की मेजबानी करेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाला संयुक्त कार्य बल-154, संयुक्त समुद्री बलों-सीएमएफ के साथ मिलकर कर रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिम्युलेटर-आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव शामिल होंगे। समुद्री कानून, समुद्री क्षेत्र जागरूकता और सूचना साझाकरण, मादक पदार्थों की रोकथाम, बल सुरक्षा और समुद्री मानवरहित प्रणालियों जैसे क्षेत्रों में सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रतिभागियों को क्षति नियंत्रण और अग्निशमन, समुद्री संचार, समुद्र में जीवन सुरक्षा, बोर्डिंग प्रक्रियाओं और भारतीय नौसेना के जहाजों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

रक्षा प्रवक्ता के बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज (सीएमएफ) के प्रशिक्षु देशों के कर्मी हिस्सा लेंगे। उन्हें समुद्री सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के क्रियान्वयन-तत्व का अवसर मिलेगा। चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाले कंबाइंड टास्क फोर्स-154 (सीटीएफ-154) के तत्वावधान में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button