Trending

निर्वाचन आयोग ने पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली में एसआईआर की समय सीमा बढ़ायी

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : निर्वाचन आयोग ने पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा बढ़ा दी है। दिल्ली में मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन अब 5 अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा। घर-घर जाकर 29 जुलाई तक जानकारी लेने का काम अब 8 अगस्त तक चलेगा। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

तेलंगाना में, मसौदा मतदाता सूची 10 अगस्त को, जबकि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। राज्य में बूथ स्तर के अधिकारी का घर-घर जाकर जानकारी लेने का काम 3 अगस्त तक चलेगा।

कर्नाटक में, बूथ स्तर के अधिकारी का घर-घर जाकर जानकारी लेने का काम 29 जुलाई के बजाय 8 अगस्त तक चलेगा। राज्य में मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर को होगा। आयोग ने कल हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई थी।

विशेष गहन पुनरीक्षण भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में “मतदाता सूची” केवल एक कागजी दस्तावेज नहीं बल्कि लोकतंत्र की रीढ़ मानी जाती है। यह तय करती है कि कौन वोट डाल सकता है, कौन चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है और किस नागरिक की लोकतांत्रिक आवाज को मान्यता मिल रही है। लेकिन इतने बड़े देश में हर साल लाखों लोग जगह बदलते हैं, नए मतदाता 18 साल के होते हैं, कुछ लोगों की मृत्यु हो जाती है, और कई नामों में तर्ज पाई जाती हैं। ऐसे में मतदाता सूची को हर समय सटीक और अपडेट रखना चुनाव आयोग के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण लेकिन कठिन कार्य होता है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने एक विशेष प्रक्रिया शुरू की, जिसे कहा जाता है एसआईआर।

Related Articles

Back to top button