मुख्यमंत्री आज हमीरपुर और जालौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

मुख्यमंत्री आज हमीरपुर और जालौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 10 अगस्त, 2021 को जनपद हमीरपुर एवं जनपद जालौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जी जनपद हमीरपुर में बाढ़ राहत केन्द्र का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित लोगों से वार्ता तथा उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे। वे जनपद हमीरपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री जी जनपद जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के उपरान्त बाढ़ राहत केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। वे बाढ़ प्रभावित लोगों से वार्ता तथा उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री जी जनपद जालौन में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एक बैठक कर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Back to top button