आईपीएल 2026 से पहले एलएसजी का प्लान तैयार, इकाना स्टेडियम में लगेगा अभ्यास कैंप
टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर हाल ही में घर लौटी टीम इंडिया के जश्न का माहौल अभी थमा भी नहीं है कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और बड़ा रोमांच शुरू होने जा रहा है। इसी बीच अब आईपीएल के नए सत्र की हलचल तेज हो गई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स भी नई सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 13 मार्च को लखनऊ पहुंच रही है। टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ चरणबद्ध तरीके से शहर में आएंगे।
टीम का घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम है, जहां 15 मार्च से नियमित अभ्यास सत्र शुरू होगा। अभ्यास सत्र में फिटनेस ट्रेनिंग, नेट सेशन और अभ्यास मैच शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार यह कैंप लगभग एक हफ्ते तक चलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल का पूरा शेड्यूल भी इसी हफ्ते घोषित किया जा सकता है। एलएसजी के प्रशंसक टीम के नए जोश और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर धमाल करने की उम्मीद कर रहे हैं। टीम प्रबंधन ने पुष्टि की है कि एलएसजी के सभी घरेलू मुकाबले इस सीजन भी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम 15 मार्च से स्टेडियम में नियमित अभ्यास शुरू करेगी।

फ्रेंचाइजी ने अभ्यास के लिए विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है, जिसमें फिटनेस ट्रेनिंग, नेट सेशन और अभ्यास मैच शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन से पहले एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार की है। टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं, जबकि निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और मिशेल मार्श जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को गहराई और बहुमूल्य अनुभव प्रदान कर रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (आईपीएल 2026 टीम) : ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस



