Trending

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सेमीफाइनल: इतिहास रचने की होगी लड़ाई

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई। आज भारत और इंग्लैंड में से जो टीम फाइनल में पहुंचेगी वह इतिहास रचेगी। जी हां, भारत और इंग्लैंड की टीमें संयुक्त रूप से सबसे अधिक फाइनल खेलने वाली टीमों में से है, आज जो टीम जीत दर्ज करेगी वह एक नया इतिहास लिखेगी।

अपना छठा सेमीफाइनल खेल रहे भारत और इंग्लैंड दोनों के पास टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अभी, यह रिकॉर्ड चार टीमों के नाम है। भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका- चारों ही टीमें इस बड़े इवेंट में तीन-तीन बार फाइनल में पहुंची है।

मेन इन ब्लू ने 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बनाई थी। इंग्लैंड ने 2010, 2016 और 2022 में फाइनल खेला था। पाकिस्तान ने 2007, 2009 और 2022 में फाइनल खेला था। श्रीलंका ने 2009, 2012 और 2014 में टाइटल क्लैश में जगह बनाई थी।

साभार : गूगल

पाकिस्तान और श्रीलंका सुपर-8 से ही इस बार टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, वहीं सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड और भारत के बीच जंग है। बता दें, यह लगातार तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है जब भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेगी। हैरानी की बात यह है कि पिछले दो वर्ल्ड कप में इन्हीं में से कोई ना कोई विजेता बना है।

इंग्लैंड ने जहां 2022 में भारत को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मैच में जगह बनाई थी और वहां पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में हिसाब बराबर कर फाइनल में जगह बनाई और खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी उठाई।

Related Articles

Back to top button