175 रन की धमाकेदार पारी, वैभव सूर्यवंशी बने अंडर-19 विश्व कप के हीरो
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक यादगार शतक जमाया।
उन्होंने खेल में अपनी सूझबूझ और संतुलित का परिचय देते हुए बिना किसी बड़े जोखिम के लंबी-लंबी शॉट्स खेले। उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
वैभव की इस पारी में 16 बाउंड्री शामिल थीं, जिनमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ ही वे अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
वैभव ने राज बावा का 69 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2022 में युगांडा के खिलाफ शतक बनाने में कामयाब हुए थे। इसके साथ ही वैभव 60 गेंदों से कम में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बैटर भी बन गए। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए थोड़ी कमजोर शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज सिर्फ 9 रन बना पाए।

कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे विकेट के लिए जबरदस्त साझेदारी की और 90 गेंदों में 142 रन जोड़कर टीम को संभाला। आयुष 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दोनों विकेट एलेक्स ग्रीन ने लिए। सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, जबकि भारत ने अफगानिस्तान को मात दी।
वैभव ने इस शानदार पारी को आगे बढ़ाते हुए कुल 175 रन बनाए, जिसमें शतक के बाद सिर्फ 25 गेंदों में 75 रन जोड़कर अपनी बल्लेबाजी को और धार दी। अंततः उनकी मैराथन पारी का अंत मैनी ने किया।



