Trending

बैडमिंटन एशिया टीम : थाईलैंड से हार के बावजूद भारत क्वार्टर फाइनल में

युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने शानदार खेल दिखाया, गत चैम्पियन भारत को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप वाय के दूसरे मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2-3 से हार मिली।

हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। म्यामां को पहले मैच में 5-0 से हराने के बाद भारत ग्रुप वाय में थाईलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा। विश्व रैंकिंग में 42वें नंबर की खिलाड़ी और 2024 की ऐतिहासिक स्वर्ण पदक विजेता तन्वी शर्मा ने विश्व की 16वीं नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगामरूनंगफान को 21-14, 17-21, 21-18 से परास्त किया।

गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने 65वीं रैंकिंग वाली टी क्लीबायीसुन और नत्तामोन लेइसुआन की जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-11 से मात दी।

साभार : गूगल

रक्षिता रामराज को 2023 विश्व जूनियर चैम्पियन 19 वर्षीय पिचामोन ओमात्निपुत से 19-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे युगल मैच में तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को एच मिजाद और नापापाकोर्न तुंगकासातान ने 19-21, 21-14, 21-15 से हराया।  पहले एकल में मालविका बंसोड को पॉर्नपिचा चोइकीवोंग ने 21-18, 21-14 से मात दी।

Related Articles

Back to top button