प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से जुड़े वितस्ता कार्यक्रम की सराहना की

सरिता त्रिपाठी : संस्कृति मंत्रालय 27 से 30 जनवरी, 2023 तक वितस्ता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें कश्मीर की समृद्ध संस्कृति, कलाओं और शिल्पों को प्रदर्शित किया जायेगा। यह कार्यक्रम कश्मीर की ऐतिहासिक पहचान से अन्य राज्यों को परिचित करायेगा तथा यह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर की समृद्ध संस्कृति, कला और शिल्प को प्रस्तुत करने वाले संस्कृति मंत्रालय के वितस्ता कार्यक्रम की सराहना की है।

वितस्‍ता कार्यक्रम इस महीने की 27 तारीख को आरम्‍भ हुआ था और यह कल तक चलेगा, इसमें कश्‍मीर की समृद्ध संस्‍कृति और शिल्‍प का प्रदर्शन किया जाता है। अमृत महोत्‍सव के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह कार्यक्रम कश्‍मीर की ऐतिहासिक पहचान को अन्‍य राज्‍यों में ले जाता है और एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की भावना का प्रतीक है।

भारत एक अनोखा राष्ट्र है, जिसका निर्माण विविध भाषा, संस्कृति, धर्म के तानो बानो, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित स्वतंत्रता संग्राम तथा सांस्कृतिक विकास के समृद्ध इतिहास द्वारा एकता के सूत्र में बाँध कर हुआ हैं। एक साझा इतिहास के बीच आपसी समझ की भावना ने विविधता में एक विशेष एकता को सक्षम किया है, जो राष्ट्रवाद की एक लौ के रूप में सामने आती है।

Related Articles

Back to top button