Trending

विराट कोहली पहुंचे धोनी के घर डिनर पर, रांची में दिखी पुरानी दोस्ती की चमक

रांची में भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली रांची आ गए हैं। रांची एमएस धोनी का होमटाउन है। ऐसे में उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत के लिए अपने घर डिनर पार्टी रखी।

फैंस को एक बार फिर विराट और धोनी के रूप में जय-वीरू की जोड़ी दिखी, भले ही मैदान के बाहर दिखी। धोनी अपने घर डिनर पार्टी होस्ट करने के बाद विराट को खुद अपनी कार में होटल ड्रॉप करने पहुंचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस याराने को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें, विराट ने अपने करियर की शुरुआत एमएस धोनी की कप्तानी में ही की थी। विराट को बतौर कप्तान तैयार करने में माही की अहम भूमिका थी। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट ने हर फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभाली थी और भारतीय क्रिकेट को अलग स्तर पर पहुंचाया था।

साभार : गूगल

एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, हालांकि वह अभी भी आईपीएल खेलते हैं। वहीं विराट टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं और बस सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। विराट बुधवार को लंदन से रांची पहुंचे थे और अगले दिन यानी गुरुवार को वह धोनी के घर डिनर पार्टी पर पहुंचे।

लंबे समय बाद विराट और धोनी को यूं मिलता देख फैंस काफी खुश हैं। बता दें, भारत ने रांची में आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल फरवरी 2024 में खेला था। भारत-इंग्लैंड का चौथा टेस्ट रांची में खेला गया था, लेकिन विराट कोहली उस मैच में नहीं खेले, क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के कारण पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

Related Articles

Back to top button