रुतुराज ने तोड़ा गिल और कोहली का रिकॉर्ड, टी20 में 5000 रन क्लब में दूसरी सबसे तेज़ एंट्री
सबसे कम पारियों में 5000 रन टी20 क्रिकेट में बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रुतुराज गायकवाड़ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने शुभमन गिल और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है।
केएल राहुल भारत के लिए सबसे कम पारियों में 5000 रन टी20 क्रिकेट में बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका रिकॉर्ड अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। 143 पारियों में केएल राहुल ने ये कमाल किया था।
रुतुराज गायकवाड़ अब भारत के लिए सबसे कम पारियों में टी20 क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

रुतुराज गायकवाड़ ने 144 पारियों में 5000 टी20 रन पूरे किए हैं। शुभमन गिल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वे भारत के लिए सबसे कम पारियों में 5000 रन टी20 क्रिकेट में बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।
गिल ने इस उपलब्धि को 154 पारियों में हासिल किया था। विराट कोहली भारत के लिए सबसे कम पारियों में 5000 रन टी20 क्रिकेट में बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं।
167 पारियों में विराट ने इस रिकॉर्ड को बनाया था। सुरेश रैना भारत के लिए सबसे पहले 5000 रन टी20 क्रिकेट में बनाने वाले बल्लेबाज थे और वे आज भी टॉप 5 में शामिल थे। 173 पारियों में सुरेश रैना ने 5000 रन टी20 क्रिकेट में पूरे किए थे।



