चोटिल गिल की जगह केएल राहुल होंगे भारतीय वनडे कप्तान, ऋषभ पंत उप कप्तान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम इंडिया की कमान अब केएल राहुल के हाथों में होगी। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल को गर्दन की चोट के चलते श्रृंखला से बाहर होना पड़ा है। चोट गिल को कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान लगी थी।
सीनियर बल्लेबाज राहुल अब इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को संभालेंगे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप-कप्तान के तौर पर टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
तीन मैचों की यह श्रृंखला 30 नवंबर को रांची में शुरू होगी, इसके बाद रायपुर (तीन दिसंबर) और विशाखापत्तनम (छह दिसंबर) में मुकाबले खेले जाएंगे। राहुल के नेतृत्व में टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल



