Trending

नेपाल का धमाका, हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में भारत को 92 रन से हराया

क्रिकेट की दुनिया में नेपाल ने एक जबरदस्त धमाका किया है। हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 92 रनों से हराकर नेपाल ने सबको चौंका दिया। इस जीत ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में बड़े नाम और अनुभव हमेशा जीत की गारंटी नहीं होते।

भारत के लिए यह एक झटका और चेतावनी दोनों है, जबकि नेपाल ने खुद को एक सच्ची चुनौती देने वाली टीम के रूप में स्थापित कर दिया है। 6 ओवर के इस मैच में नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए बिना कोई विकेट गिरे 137 रन बनाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया मात्र 3 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई।

नेपाल की इस जीत के हीरो राशिद खान रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए। भारत को इससे पहले इस टूर्नामेंट में कुवैत और यूएई के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नेपाल ने धुआंधार शुरुआत की।

Nepal Cricket Team (@nepalcricket_)

राशिद खान 17 गेंदों पर 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज संदीप जोरा ने 12 गेंदों पर 47 तो नंबर तीन पर आए लोकेश बाम ने 7 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। लोकेश ने यह रन 442.86 के स्ट्राइक रेट से बनाए, इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 छक्के लगाए।

138 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की जोड़ी पहले ही ओवर में 13 के स्कोर पर टूट गई। उथप्पा का बल्ला इस टूर्नामेंट में बिल्कुल ही नहीं चला।

भरत चिपली के साथ प्रियांक पंचाल 12-12 रन बनाकर टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे। भारत को 45 के स्कोर पर ढेर करने में अहम रोल राशिद खान ने अदा किया।

एक ओवर में उन्होंने 7 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए, जिसमें कप्तान दिनेश कार्तिक का भी विकेट शामिल है। बता दें, भारत कुवैत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, यह टीम इंडिया का बाउल मैच चल रहा है। भारत का आखिरी मैच श्रीलंका से बाकी है।

Related Articles

Back to top button