मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी के पहले स्थापना दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई प्रेस वार्ता

  • मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हम आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में  मजबूती के साथ आएगे मैदान में।
  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा  कैलेंडर भी जारी किया गया ।

दिल्ली : मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी के पहले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनाँक 5 जनवरी 2023 दिन गुरुवार प्रेस क्लब आफ इंडिया में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एम आर अंसारी ने कहा कि हम देश भर में शिक्षा, सुरक्षा,रोजगार का अधिकार (Right To Rmployment),बाल सुरक्षा, कृषि,उधोग ,महिला सुरक्षा, धार्मिक आजादी, सामाजिक सुरक्षा/संरक्षण, व्यापारियों का संरक्षण, स्वास्थ्य, समानता के अधिकारों पर काम करेंगे एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी  के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देश भर से आये मुख्य पदाधिकारियों के साथ यू पी भवन दिल्ली में समीक्षा बैठक की, और आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जमीनी स्तर पर काम करने व ब्लाक स्तर से बूथ स्तर तक के पदाधिकारी बनाने का आहवान किया। यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सभी प्रदेशों का दौरा कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। समीक्षा बैठक में  पार्टी को सुचारू रूप से चलाने के लिए राष्ट्रीय सलाहकार समिति व कोर कमेटी का गठन का किया गया। और सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष मनोनित कर उनको मनोनयन पत्र  सौपा गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गिरधारी वैष्णव लिलिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगी। आज भारत के लाखों बच्चे शिक्षा के संबंध में विदेश जा रहे हैं जो की चिंता का विषय है,

 वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता जिस देश में शिक्षा के रास्ते तंग कर दिए गए हों, दुनिया में जिस देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है उसके पीछे सबसे बड़ा हाथ शिक्षा है। और हमारे यहां शिक्षा को व्यापार बना दिया गया  अमीर व्यक्ति  अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में सक्षम है,

 लेकिन गरीब अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पा रहा है यह हमारे देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती व शर्म की बात है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता श्री एम अनवारूल हक ने कहा कि देश में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाया जाएगा।  कुछ समय से हमारे देश में मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है,  यहां तक की छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी देशभर में मानवता का झंडा ऊंचा करने का काम करेगी जब तक आपसी भाईचारा आपसी तालमेल समाज में पैदा नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता किसी एक समाज को पीछे धकेल कर देश के एक अंग को भंग करने जैसा है हम हक़ीक़त में सभी समाज को जोड़ने तथा साथ लेकर चलने का काम करेंगे।

 राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री एडवोकेट मेराज अंसारी ने बताया कि संविधान द्वारा हर एक व्यक्ति को जो छह मौलिक अधिकार

  • समानता का अधिकार
  • स्वतंत्रता का अधिकार
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
  • संस्कृति और शैक्षिक का अधिकार
  • संवैधानिक उपचार का अधिकार
  • दिए गए हैं।
  • यह सब आज संविधान के पन्नों में ही दफन होकर रह गए हैं
  • आज भी देश का बहुत बड़ा वर्ग इन अधिकारों से वंचित है,
  • मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से इन अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

राष्ट्रीय महासचिव श्री आशीष कौशिक उर्फ योगी ने बताया कि मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी आगामी होने वाले चुनाव में एक नई उमंग लेकर आयेगी जो आम जनता के अधिकारों एवं उनके हितों की रक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी उसके लिए हर कुर्बानी देने के लिए एमसीपी का एक-एक कार्यकर्ता तैयार है।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती आरती राजपूत ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ संविधान है मगर आज पूरी दुनिया में भारत का स्तर गिरता जा रहा है जिसका मुख्य कारण यह है कि संविधान को अपने स्तर से चलाने की कोशिश की जा रही है कानून एक ही है मगर एक अमीरों के लिए और एक गरीबों के लिए बनकर रह गया उन्होंने कहा कि देश में जवान किसान का मनोबल गिरता जा रहा है जो कि चिंता का विषय है मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी रणनीति बना देश भर में उनका मनोबल बढ़ाने का काम करेगी यदि फिर भी इस विषय में सरकार कोई फैसला नहीं लेती है तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में मौजूद पदाधिकारियों में  श्री रूपेश धवन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  श्री अशोक रामप्पा हिरेकुराबर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , श्री तालिब बेग राष्ट्रीय महासचिव श्री ,शेख मुजफ्फर अली  राष्ट्रीय सचिव ,हाजी सैय्यद लायक राष्ट्रीय संगठन सचिव , एडवोकेट पायल पोपतानी राष्ट्रीय महासचिव यूथ प्रकोष्ठ,श्री नौशाद अंसारी, राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ,श्री गणेश शंकर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, मसूद आलम प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, श्री ऋषभ शर्मा प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, श्री मोती लाल यादव प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, श्री आदिल शाद प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली, श्री फहीम अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली, श्री केदार सिंह कुशवाह, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश, श्री जुबैर आलम प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर, श्री सैयद कबीर गिलानी प्रदेश महासचिव जम्मू कश्मीर ,श्री अजय कुमार प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश, श्री अश्विनी कुमार पंजाब तहसीम अंसारी, हाजी  शेख इलियास, शना अली आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button