Trending

बिहार की जनता तेजस्वी को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी: गिरिराज सिंह

पटना : बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। सभी पार्टियां तैयारी में जुट गयी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग कभी तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।

गिरिराज सिंह लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू जी सपना देख रहे हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने और जनता देख रही है कि अगर लालू यादव के परिवार का कोई भी सदस्य दोबारा सत्ता में आ गया, तो बिहार को बर्बाद कर देगा। गिरिराज सिंह ने साफ शब्दों में दावा किया है कि बिहार की जनता लालू परिवार को दोबारा सत्ता में नहीं आने देगी।

महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे काे लेकर मीडिया की ओर से पूछे गये सवाल पर उन्हाेंने कांग्रेस पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्हाेंने कहा यह महागठबंधन नहीं, ठगबंधन है। सब एक-दूसरे का पैर खींच रहे हैं। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार इनको सत्ता में नहीं आने देना है।

Related Articles

Back to top button