Trending

प्रयागराज में बारह लाख का गांजा ले जाते तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज : पूरामुफ्ती और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को गांजा की अवैध तस्करी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लगभग 12 लाख का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हण्डिया थाना क्षेत्र के किरांव गांव निवासी संजय सिंह उर्फ जोखू पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह है।

पुलिस टीम ने उसे शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मन्दर गांव के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 47.710 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रूपये है।

Related Articles

Back to top button