आर्मी का जवान बनकर चिकित्सक से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी

जयपुर, 3 अगस्त (हि.स.)। एक शातिर ठग ने आर्मी का जवान बनकर चिकित्सक से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ऑफिसर्स कैंपस वैशाली नगर निवासी डॉ. उम्र खंडेलवाल ने विशेष अपराध एवं साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी सतीश चौधरी ने बताया पीड़ित ने ओएलएक्स पर अपना कमरा किराए पर देने के लिए डाला था। इस पर ठग ने उससे आर्मी का जवान बन कर संपर्क किया और ऑनलाइन पेमेंट करने के बहाने पहले पांच रुपये भेजे। इसके बाद उसे झांसे में लेकर ओटीपी पूछ लिए और बैंक खाते से 8 लाख 52 हजार 957 रुपये निकल गए। फ़िलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button