Trending

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर विपक्ष का हल्ला बोल, जानिए क्यों मचा है बिहार में राजनीतिक भूचाल

बीएस राय : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हालिया पटना कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है. विपक्ष ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और बिहार विधानसभा में हंगामा किया. खासकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं.

रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘मानसिक स्वास्थ्य’ ठीक नहीं लगता. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी गरिमा के विपरीत आचरण किया. इसके अलावा उन्होंने सदन में नीतीश कुमार द्वारा किए गए अजीबोगरीब हाव-भाव, सार्वजनिक मंचों पर असंगत हरकतें और कई बार अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई.

राबड़ी देवी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने बेटे निशांत कुमार को गद्दी सौंपने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर उनके पति लालू यादव ने भी यही किया होता तो स्थिति कुछ और होती.

राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य का अपमान किया है और उनके कृत्य से बिहार की जनता शर्मसार हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा और राज्य के

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि “पीएम मोदी के प्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारियों को शर्मसार किया है। यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।” उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस मुद्दे पर विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया और वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। विपक्ष ने इस मुद्दे पर बहस की मांग की और कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

वायरल वीडियो में देखा गया कि पटना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान हंसते हुए नजर आए। उन्होंने अपने पास मौजूद एक व्यक्ति को अपने पास बुलाया, जिससे वह भी असहज हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब सदन में भी यह बड़ा मुद्दा बन गया है।

इस विवाद ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। विपक्ष जहां इसे मुख्यमंत्री की असंवेदनशीलता और अपमानजनक व्यवहार के तौर पर देख रहा है, वहीं सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना यह है कि इस राजनीतिक घमासान का आगे क्या असर पड़ता है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर क्या सफाई देते हैं।

Related Articles

Back to top button