अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप : न्यूजीलैंड को हराकर नाइजीरिया ने किया बड़ा उलटफेर
अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। बारिश से बाधित इस मैच को नाइजीरिया की टीम ने 2 रनों से जीता और उनकी इस जीत के बाद पूरा क्रिकेट जगह सन्न है।

न्यूजीलैंड को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी। नाइजीरिया की हार के साथ न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया है। पहले बैटिंग करते हुए की नाइजीरिया की टीम ने 6 विकेट पर 65 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए कीवी टीम 6 विकेट पर 63 ही रन बना पाई।
न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। नाइजीरिया के लिए कप्तान लकी पायटी ने 22 गेंदों पर 18 तो लिलियन उडेह ने 25 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों की पारियों के दम पर नाइजीरिया 13 ओवर में 6 विकेट पर 65 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी।
66 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली गेंद पर नाइजीरिया को सफलता मिली, केट इरविन रन आउट हुईं। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एम्मा मैकलियोड भी 3 रन बनाकर आउट हो गईं।
न्यूजीलैंड ने 13 गेंदों पर ही 7 रन पर दोनों ओपनिंग बैटर्स को खो दिया था। मिडिल ऑर्डर की बैटर्स ने इसके बाद लड़ाई लड़ी, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाई। न्यूजीलैंड को हराने के बाद नाइजीरिया के खाते में तीन अंक हो गए हैं और वह ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।