Trending

एएफसी क्वालीफायर से पहले भारतीय अंडर-17 महिला टीम की कमान फिर जोआकिम के हाथों में

स्वीडन के जोआकिम अलेक्जेंडरसन को एक बार फिर भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। लगभग एक साल पहले यह जिम्मेदारी छोड़ने के बाद उनकी वापसी हुई है।

भारतीय टीम अक्टूबर में खेले जाने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2027 क्वालीफायर की तैयारियों में जुट गई है। 24 खिलाड़ियों का दल बुधवार से बेंगलुरु में शुरू हुए ट्रेनिंग शिविर और चयन ट्रायल में शामिल हुआ।

भारत को क्वालीफायर के ग्रुप-ई में मेजबान मलेशिया, सीरिया और इराक के साथ रखा गया है। यह प्रतियोगिता पांच से 11 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसमें एक जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मीं खिलाड़ी भाग लेने के पात्र हैं।

@IndianFootball

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्य कोच जोआकिम अलेक्जेंडरसन ने नए क्वालीफिकेशन चक्र के लिए अंडर-17 महिला टीम की कमान संभाल ली है। एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2026 में टीम की कोच रहीं पामेला कोंटी का अनुबंध मई में समाप्त हो गया था और इसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। ’’

Related Articles

Back to top button