Trending

सात बार की स्वर्ण पदक विजेता सिमोन बाइल्स बनीं लॉरियस एंबेसडर

सात बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को लॉरियस का एंबेसडर बनाया गया है। इस तरह से वह लॉरियस का एंबेसडर बनने वाले कई स्टार खिलाड़ियों के समूह में शामिल हो गई हैं। इन खिलाड़ियों में भारतीय भाला फेंक के दिग्गज नीरज चोपड़ा और विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हैं।

बाइल्स के नाम पर जिम्नास्टिक के इतिहास में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चार बार लॉरियस की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया है।

साभार : गूगल

बाइल्स ने मिलान की यात्रा के दौरान अपनी नई भूमिका की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लॉरियस ने कई वर्षों से उनके खेल के सफर में अहम भूमिका निभाई है।

बाइल्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ लॉरियस का समर्थन करने में मुझे गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मंं लॉरियस के इस विचार का समर्थन करती हूं कि खेल में दुनिया को बदलने की शक्ति है।’’

Related Articles

Back to top button