Trending

ग्लेन फिलिप्स का नागिन डांस और रचिन रविंद्र की शानदार गेंदबाजी, न्यूजीलैंड टीम की बड़ी जीत

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 61 रनों से हराकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम का दबदबा साफ दिखाई दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 168 रन बनाए। इसके बाद अपनी तीखी गेंदबाजी से उन्होंने मेजबान श्रीलंका को केवल 107 रन पर ही रोक दिया।

श्रीलंकाई पारी के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा कुछ किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फिलिप्स ने कैच लेने के बाद नागिन डांस कर श्रीलंकाई फैंस को चिढ़ाया। यह घटना श्रीलंकाई पारी के 15वें ओवर की है।

मिचेल सेंटनर के ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस गेंद को हवा में मार बैठे। वहां तैनात ग्लेन फिलिप्स ने शानदार कैच पकड़ा और कैच पकड़ने के बाद नागिन डांस कर फैंस का मनोरंजन किया।

© Getty

न्यूजीलैंड की इस जीत से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, सलमान आगा की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की कगार पर है। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीलंका पर जीत के साथ अब न्यूजीलैंड के खाते में 3 अंक जुड़ गए हैं। अगर न्यूजीलैंड अपने अगले मैच में इंग्लैंड को हराता है, तो वह आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा।

वहीं, अगर न्यूजीलैंड हारता है, तो पाकिस्तान के पास अभी भी मौका रहेगा। ऐसे में पाकिस्तान को नेट रन रेट का ध्यान रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा।

रचिन रविंद्र (27 रन देकर चार विकेट) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में श्रीलंका को 61 रनों से शिकस्त दी, जिससे सह-मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैककांकी (नाबाद 31 रन) ने सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की अहम साझेदारी की। इससे टीम ने सात विकेट पर 168 रन बनाए। श्रीलंका ने अंतिम चार ओवरों में 70 रन बनाए, लेकिन पहले ही सुपर आठ के अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हारने के बाद टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक साबित हुई।

रविंद्र के करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 20 ओवर में आठ विकेट पर केवल 107 रन ही बना सकी। रविंद्र ने बल्लेबाजी में भी 32 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए स्पिन की जिम्मेदारी रविंद्र ने पूरी की, जबकि तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पावरप्ले में दो ओवर में केवल तीन रन देकर दो विकेट झटके और शानदार प्रदर्शन किया। इस बड़े अंतर की जीत ने न्यूजीलैंड को दो अहम अंक तो सुनिश्चित किए ही, उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के और भी करीब पहुंचा दिया।

Related Articles

Back to top button