सेमीफाइनल की राह में पहला कदम: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जीत की तलाश में
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का पहला और टूर्नामेंट का 41वां मैच आज यानी शनिवार, 21 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें सेमीफाइनल की ओर पहला कदम बढ़ाने पर होगी।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच हारकर यहां पहुंची है। पाकिस्तान को जहां चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था, वहीं न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से 7 विकेट से हारा था।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की नजरें सुपर-8 का आगाज जीत के साथ करने पर होगी। हालांकि पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड सुपर-8 मैच पर बारिश का साया है। दोनों टीमों के बीच सुपर-8 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। रिपोर्ट के अनुसार आज देर रात कोलंबो में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश होने के कुल 75 प्रतिशत चांसेस है।
दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक मौसम काफी खराब रहेगा। पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, तब तक मौसम थोड़ी नर्मी दिखा सकता है, मगर बीच-बीच में होने वाली बारिश मैच को प्रभावित कर सकती है।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच अगर बारिश की भेट चढ़ता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। इससे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
उनके ग्रुप में इंग्लैंड और श्रीलंका दो अन्य टीमें है। इन दोनों टीमों के खिलाफ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच अहम हो जाएंगे। मैच बारिश से धुलने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का श्रीलंका या इंग्लैंड से हारने का मतलब है टूर्नामेंट में सफर समाप्त होना।



