Trending

जिम्बाब्वे के सहायक कोच का बयान, ‘अंडरडॉग’ स्थिति में सहज हैं हम

जिम्बाब्वे के सहायक कोच डॉयन इब्राहिम ने हाल ही में बयान दिया कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले, उनकी टीम को छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) माना जा सकता है, लेकिन वे इस स्थिति में पूरी तरह से सहज हैं।

उनका मानना है कि उनकी टीम ने तैयारी के दौरान हर पहलू पर ध्यान दिया है और सभी जरूरी चीजें सही ढंग से की हैं। इब्राहिम ने यह भी बोला कि उनकी टीम के लिए यह भी जरूरी यह है कि इस मौके पर वे घबराएं नहीं। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

सुपर आठ चरण में जिम्बाब्वे का सामना मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से होगा।

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि रैंकिंग और हर दूसरा पैमाना हमें छुपारुस्तम ही बताएगा जो बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि जब हम इस साल विश्व कप में आए तो हम निश्चित रूप से ग्रुप में ‘अंडरडॉग’ थे और हम इसी तरह खेलना करना पसंद करते हैं।”

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि सिकंदर रजा ने कुछ दिन पहले इस बारे में बात की थी कि ‘अंडरडॉग’ होने का फायदा यह है कि हम उन मुकाबलों या उस खास मैच में बिना किसी दबाव के जाते हैं क्योंकि सारा दबाव भारत में मेजबान टीम पर ही होता है क्योंकि वे अपनी ही घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं जिनसे वे वाकिफ हैं।

यह एक ऐसा प्रारूप है जिसमें वे धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं और मजबूत होते जा रहे हैं।” हालांकि इब्राहिम ने कहा कि जब जिम्बाब्वे की टीम भारत से भिड़ेगी तो उसे घबराने से बचना होगा।

उन्होंने कहा, ”हमारे लिए यह पक्का करना सबसे बड़ी चुनौती होगी कि हम सबसे पहले तो इस मौके से घबराएं नहीं और फिर दर्शकों के साथ माहौल से घबराएं नहीं, विशेषकर जब भारतीय टीम लय में हो क्योंकि वे ऐसा करेंगे ही। ”

उन्होंने कहा कि टीम ने इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी की थी। उन्होंने कहा, ”तैयारी के मामले में और योजना के मामले में, हम इस बात से सहज महसूस करेंगे कि हमने मैच के लिए सभी सही चीजें कीं।”

Related Articles

Back to top button