टी20 वर्ल्ड कप 2026: हर्षित राणा चोटिल, भारत की तेज़ गेंदबाजी चुनौती पर सवालिया निशान
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर्षित पूरी तरह से फिट नहीं है। हर्षित के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी टीम बेहतर विकल्प की तलाश कर रही है।
तेज गेंदबाज हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। हर्षित पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य रहे हैं और उनका टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा बुधवार को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम के वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि हर्षित राणा के फिटनेस पर नजर रखी जा रही और शाम तक अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उनके लिए टूर्नामेंट खेलना मुश्किल है।

स्टार भारतीय खिलाड़ी हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगी, चोटिल होने के बाद वह दो बार रन-अप लेने के बाद गेंदबाजी नहीं कर सके। इसके बाद वह घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए।
रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित के मेडिकल डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि उनके दाहिने घुटने में सूजन, मूवमेंट में दिक्कत और साइड जॉइंट लाइन में दर्द था। बाद में स्कैन से लेटरल मेनिस्कस टियर की पुष्टि हुई, और डॉक्टर से सलाह लेने के बाद, राणा को सर्जरी करवाने की सलाह दी गई, जिससे वह आने वाले T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा, ‘’हमारे पास कई विकल्प है। हम देख रहे हैं किन गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में अच्छा किया है। ये भी देखेंगे ऐसे कौन गेंदबाज हैं जो नीचे आकर कुछ अच्छे छक्के मार सकते हैं।
हालांकि ये जरूरी नहीं है कि ऐसा ही गेंदबाज हो जो आठ नौ नंबर पर आकर रन बनाने की क्षमता रखता हो क्योंकि ऊपर जो साथ आठ बल्लेबाज हैं वो क्या करेंगे।”



