Trending

फिटनेस संकट में ऑस्ट्रेलिया, जोश हेजलवुड भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। अब स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्प की घोषणा नहीं करेगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले बोला था कि हेजलवुड टूर्नामेंट के बीच में या आखिर में टीम से जुड़ेंगे। टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में शनिवार से शुरू हो रहा है।

चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर आठ चरण तक फिट हो जायेंगे लेकिन ताजा संकेत मिले हैं कि उसे फिट होने में समय लगेगा और जल्दबाजी करना जोखिमभरा हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘हम किसी विकल्प की तुरंत घोषणा नहीं करेंगे। बाद में जरूरत के समय देखा जायेगा।’

ग्रुप चरण में नाथन हिल्स और टिम डेविड उपलब्ध हो जायेंगे जबकि एडम जम्पा पहला मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया का नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच गुरुवार रात रद्द हो गया लेकिन 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से पूर्व टीम के पास अभ्यास के लिये काफी समय है।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया के सारे प्रारंभिक मैच कोलंबो और पाल्लेकल में होंगे। इससे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी कमर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिनकी जगह बेन ड्वारशुइस ने ली। मिचेल स्टार्क टी20 क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। अभी ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में जेवियर बार्टलेट और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ही पूरी तरह फिट मुख्य पेसर हैं।

सीन अबॉट टीम के साथ रिजर्व के तौर पर यात्रा कर रहे हैं और बहुत मुमकिन है कि हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें स्क्वाड में जगह मिल सकती है। एडम जैम्पा, मैट कुहनमैन और कूपर कोनोली टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए मुख्य स्पिन विकल्प होंगे।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा

Related Articles

Back to top button