Trending

शॉटगन चयन ट्रायल: मनीषा कीर और भवनीश ट्रैप टी1 में रहे अव्वल

नई दिल्ली : डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित शॉटगन राष्ट्रीय चयन ट्रायल 1 और 2 में महिलाओं के ट्रैप टी1 में मनीषा कीर और पुरुषों के ट्रैप टी1 में भवनीश मेंडिरत्ता ने शीर्ष स्थान हासिल किया। महिलाओं के फाइनल में मनीषा कीर ने 27 टारगेट हिट कर नीरूधांडा (25 हिट्स) को पीछे छोड़ा।

आशिमा अहलावत 20 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। क्वालिफिकेशन में कीर्तिगुप्ता ने 118 का स्कोरकर शीर्ष स्थान हासिल किया, हालांकि फाइनल में वह सातवें स्थान पर रहीं।

राजेश्वरी कुमारी और आशिमाअहलावत ने 114 का स्कोर किया। इसके बाद प्रीतिरजक (113), मनीषाकीर (110), नीरूधांडा (109), वर्षावर्मन (107) और शगुनचौधरी (106) ने शीर्ष आठ में जगह बनाई। पुरुषों के फाइनल में भवनीश में डिरत्ता ने पृथ्वीराजटोंडईमान को 28-27 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।

वर्ल्डकपफाइनल 2024 के पदक विजेता विवानकपूर 23 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्वालिफिकेशन में क्याननचेनई ने 122 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि पृथ्वीराज टोंडईमान ने 120 स्कोर किया। विवानकपूर और अहवररिज़वी ने 119 के स्कोर के साथ अगले स्थान हासिल किए।

भवनीश में डिरत्ता, अरशदहसनखान, अलीअमनइलाही और उदैवीरसिंहजाजी ने 118 स्कोरकर शीर्ष आठ पूरा किया। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ज़ोरावरसिंहसंधू ने भी 118 स्कोर किया, लेकिन कट-बैक नियम के कारण वह शीर्ष आठ से बाहर रहे।

जूनियर पुरुषों के फाइनलमें  जुहैरखान ने 27 हिट्स के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और लक्ष्यअत्री (23 हिट्स) परतीनहिट्स की बढ़त बनाई। नवजीत बिश्नोई 18 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्वालिफिकेशन में मणित्वासिंहरावत ने 120 के स्कोर के साथ शीर्षस्थान हासिल किया, लेकिन फाइनल में आठवें स्थान पर रहे।

विनयप्रतापसिंह (118) दूसरे, जुहैरखान (117) तीसरे स्थान पर क्वालिफाई हुए। उधवसिंहराठौड़ और अर्जुन ने 114 स्कोर किया, जबकि लक्ष्यअत्री और सैयदअहयानअली ने 113 स्कोर किया। नवजीतबिश्नोई (112) ने शीर्ष आठ पूरा किया।

महिला जूनियर फाइनल में वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम पदक विजेता सबीराहारिस ने अड्ड्याकात्याल को 25-24 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। अड्ड्याकात्याल ने क्वालिफिकेशन में 114 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

इशिकाभारद्वाज ने क्वालिफिकेशन में 103 स्कोर करने के बाद फाइनल में 19 हिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सबीराहारिस ने 112 स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान पाया। दर्शनराठौर (111), भाव्यात्रिपाठी (109), तनिस्कासेंथिलकुमार (108), तनिषासिंहचंद्रावत (104) और निलाराजाबालु (103) ने शीर्ष आठ पूरा किया।

Related Articles

Back to top button