Trending

कैमरन ग्रीन आईपीएल 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, मिनी ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ा

अबू धाबी में आईपीएल 2026 के लिए प्लेयर्स की नीलामी शुरू हो चुकी है, जिसमें 77 स्लॉट भरे जाने हैं. इनके लिए 369 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्हें अबु धाबी में जारी मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में केकेआर ने ही 24.75 करोड़ में खरीदा था।

पहले सेट में 6 प्लेयर्स ऑक्शन पूल पर लाए गए। इसमें से 2 ही बिके। डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

Related Articles

Back to top button