Trending

दिल्ली में बैडमिंटन का उत्सव: साइना–गैडे ने दी ‘A Racquet’s Second Life’ को नई रफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली में आज भारतीय बैडमिंटन के लिए एक यादगार दिन रहा, जब साइना नेहवाल और पीटर गैडे ने सिरी फोर्ट डीडीए स्क्वैश एंड बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स में आयोजित “द लेजेंड्स’ विज़न – लेगेसीटूरइंडिया” की शुरुआत की।

एम्बेसडर्स पारुपल्ली कश्यप, अपर्णा पॉपट, सायली गोखले और आनंद पवार ने भी सोच को आगे बढ़ाया

यह दिन विरासत, युवा ऊर्जा और उद्देश्य का ऐसा संगम लेकर आया, जिसने दिखाया कि जब महान खिलाड़ी अपने नन्हे चाहने वालों के साथ खड़े होते हैं, तो खेल की ताकत कई गुना बढ़ जाती है।

आठ साल बाद भारत लौटे ‘लेजेंड्स’ विज़न’ का दिल्ली चैप्टर बेहद उत्साह के साथ शुरू हुआ। स्टेडियम शुरुआत से ही दर्शकों से भरगया था—जूनियर खिलाड़ी अपनी क्लब जर्सी में पहुंचे और परिवारों ने इसे एक उत्सव की तरह मनाया।

जैसे ही साइना और गैडे कोर्ट पर उतरे, चारों ओर गूंजती तालियों ने साफ कर दिया किश हर इस पल का लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था। एम्बेसडर्स पारुपल्ली कश्यप, आनंदपवार, अपर्णापॉपट और सायली गोखले ने भी लेजेंड्स के साथ बच्चों के साथ मज़ेदार सत्र खेले, जिसमें लेजेंड्स और एम्बेसडर्स ने युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर कई दिलचस्प मुकाबले खेले।

दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था ‘A Racquet’s Second Life’ का भारत में शुभारंभ। योनैक्स द्वारा लगाए गए दान बॉक्स में जब बच्चे और प्रशंसक अपने इस्तेमाल किए हुए रैकेट जमा करने लगे, तो इस पहल की असल भावना स्पष्ट दिखी—एक रैकेट, जो किसी ने कभी प्यार से इस्तेमाल किया, अब किसी ऐसे बच्चे के हाथों में जाएगा जिसे खेल ने का मौका नहीं मिल पाता।

ऑन-कोर्ट सत्र पूरे कार्यक्रम की धड़कन थे। जूनियर खिलाड़ियों को साइना और गैडे के साथ रैली खेलने का दुर्लभ अवसर मिला। legends ने उनके शॉट सुधारे, ग्रिपठीककरवाई और कई बार सिर्फ बच्चों को उस अनुभव का आनंद लेने दिया—यह एक ऐसी मास्टर क्लास थी, जिसे बच्चे जिंदगी भर याद रखेंगे।

साइना नेहवाल ने कहा,” ‘A Racquet’s Second Life’ को भारत लाना मेरे लिए बेहद खास है। इस देश ने मुझे मे रास फर दिया—कोच, प्रशंसक, सपोर्टसिस्टम, सबकुछ। इसलिए अब जब मैं कुछ लौटाने की स्थिति में हूं, तो यह दिल से महसूस होता है।

इस पहल की खूबसूरती यह है कि यह सिर्फ प्रोफेशनलया बड़े अकैडमियों के लिए नहीं है, बल्कि हर किसी के लिए है। हर फैन, हर खिलाड़ी सिर्फ एक रैकेट दान करके किसी बच्चे की जिंदगी बदल सकता है।

मेरा संदेश है—आपका रैकेट किसी का भविष्य बन सकता है। इस कहानी का हिस्सा बनें।” पीटर गेड ने कहा, “शुरूसेही ‘द लेजेंड्स’ विज़न’ काम कसदथा दुनिया को बैडमिंटन को नएनजरिये से देखने के लिए प्रेरित करना—सिर्फ मेडल और ट्रॉफियों से आगे बढ़कर।

पिछले दस सालों में जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन असली मायने तब हैं जब जागरूकता कार्रवाई में बदलती है। यही वजह है कि भारत में उठाया गया यह कदम इतना महत्वपूर्ण है। ‘A Racquet’s Second Life’ इस वैश्विक मिशन को ज़मीन पर लाने जैसा है—बच्चों को उपकरण मिलना, समुदायों तक पहुंच बढ़ना, और ज़िंदगियां बदलना।

और इसे साइना द्वारा अपने देश में लीड किया जाना इसे और प्रभावशाली बनाता है।” कार्यक्रम के अंत में, बच्चों ने दोनों लेजेंड्स के साथ अंतिम रैली खेली और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। यह दृश्य बताने के लिए काफी था कि यह दिन किस बारे में था—एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक लेगसी का सीधा हस्तांतरण।

पहले दिन ने यह साबित किया कि ‘द लेजेंड्स’ विज़न’ वैश्विक बैडमिंटन में इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है। जब युवा खिलाड़ियों का सामना विरासत से होता है, तो आत्मविश्वास बढ़ता है, पहुंच बढ़ती है, और विश्वास मजबूत होता है—और यही आज दिल्ली ने महसूस किया, एक रैकेट, एक रैली, एक बच्चे के साथ।

कल (24 नवंबर) टूर दिल्ली-NCR के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा, जहां साइना नेहवाल और पीटर गैडे चुनिंदा योनेक्स सनराइज स्टोर्स में जाकर फैंस से मिलेंगे, दान को प्रोत्साहित करेंगे और ‘A Racquet’s Second Life’  को सीधे समुदायों तक ले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button