प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व सीएम योगी ने किया ट्वीट, बोले- आपके मार्गदर्शन में नई उचाइयाँ छू रही काशी

लखनऊ/ बीएस राय: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वहा पहुंचकर करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने कहा है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काशी नई ऊंचाइयों को छू रही है।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री दौरे से एक दिन पहले ट्वीट x पर लिखा, “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘नई काशी’ बहुआयामी विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है।”
उन्होंने कहा है कि, इसी क्रम में कल प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही अन्नदाता किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किस्त भी जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि, “ प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रदान किए जाने वाले इन उपहारों से बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा, शहरी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की भावना और सशक्त होगी।आपका हार्दिक अभिनंदन प्रधानमंत्री जी! “



