Trending

मुंबई इंडियंस को झटका, विग्नेश पुथुर आईपीएल 2025 से बाहर, रघु शर्मा टीम में शामिल

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के बीच में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के लिए इस सीजन कमाल की गेंदबाजी करने वाले स्पिनर विग्नेश पुथुर आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण उनको आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर बैठना पड़ेगा।

@mipaltan

विग्नेश पुथुर इस सीजन कुछ मैच ही मुंबई इंडियंस के लिए खेले और उनको मैचों में उन्होंने प्रभाव छोड़ा। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस को मजबूरी में उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करनी पड़ी है। उनकी जगह अब मुंबई की टीम रघु शर्मा की एंट्री हुई है।

मुंबई इंडियंस ने अपनी मीडिया रिलीज में बताया है कि पंजाब के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने विग्नेश पुथुर की जगह ली है, जो दोनों पिंडलियों में हड्डी के स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण इस सत्र से बाहर हो गए हैं।

रघु शर्मा मुंबई इंडियंस के सपोर्टिंग गेंदबाजों का हिस्सा थे और अब मुख्य टीम में शामिल हो गए हैं। रघु शर्मा ने पंजाब और पांडिचेरी के लिए 11 प्रथम श्रेणी, 9 लिस्ट ए और 3 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक पांच 5 विकेट और तीन 10 विकेट लिए हैं।

रघु शर्मा ने 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए थे। विग्नेश ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में कुल 5 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 6 विकेट लिए और 3 विकेट लेकर अपने आईपीएल करियर की यादगार शुरुआत की।

विग्नेश मुंबई इंडियंस मेडिकल और एसएंडसी टीम के साथ अपनी रिकवरी और रिहैब पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में रघु शर्मा मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। मुंबई इंडियंस की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम 10 में से 6 मैच जीतकर इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button