हैरी ब्रुक पर आईपीएल में दो साल के बैन का दिग्गजों ने किया समर्थन
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक को आईपीएल से दो साल के लिए बैन किया गया है। उन्होंने इस साल की आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 6.25 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।…

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक को आईपीएल से दो साल के लिए बैन किया गया है। उन्होंने इस साल की आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 6.25 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। बीसीसीआई के इस फैसले का मोईन अली और आदिल राशिद ने समर्थन किया है।

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने बीसीसीआई के इस फैसले को सही ठहराते हुए ‘बीयर्ड बिफोर क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर कहा, यह सख्त फैसला नहीं है। मैं इस फैसले से सहमत हूं क्योंकि कई खिलाड़ी ऐसा करते हैं। बहुत से खिलाड़ी पहले भी ऐसा कर चुके हैं और फिर अगली बार नीलामी में ज्यादा पैसों में खरीदे जाते हैं। यह टीमों की योजनाओं को बिगाड़ देता है।
उन्होंने कहा, जब कोई टीम हैरी ब्रुक जैसे खिलाड़ी को खो देती है, तो उसे फिर से अपनी रणनीति बनानी पड़ती है। अगर कोई खिलाड़ी पारिवारिक कारणों या चोट के कारण हटता है, तो यह अलग बात है, लेकिन अन्यथा, प्रतिबंध लगाया जाना उचित है। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने भी फैसले का समर्थन करते हुए कहा, यह नियम पहले से ही मौजूद था और अब इसे लागू किया गया है। जब आप नीलामी में अपना नाम डालते हैं, तो आपको इसके परिणाम पता होने चाहिए।
अगर चोट जैसी गंभीर वजह हो, तो अलग बात है, लेकिन स्वेच्छा से हटने वाले खिलाड़ियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। बताते चले कि, यह लगातार दूसरा साल है जब हैरी ब्रुक ने आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है। पिछले साल वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 4 करोड़ रुपये की डील में थे, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन
भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
