हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर, टीम इंडिया को बड़ा झटका
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लगी। जिसके कारण वह मैच की दूसरी…

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लगी। जिसके कारण वह मैच की दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे और ना ही गेंदबाजी की।
उनके चोटिल होने से भारत को सिर्फ पांच गेंदबाजों पर निर्भर रहना पड़ा। सीरीज शुरू होने से पहले हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण बाहर हो गए थे। भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने पहला मुकाबला 6 विकेट से जीता था।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा और इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। विराट कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे सुंदर को 33वें ओवर में दाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई। इस दौरान वह रन ले रहे थे।

फीजियो ने ट्रीटमेंट के दौरान दाहिनी जांघ पर पट्टी बांधी और फिर उन्होंने बैटिंग जारी रखी। हालांकि उनका ध्यान भटका और अगली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें साकिब महमूद ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके चोट की गंभीरता तब पता चली जब वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। उनकी जगह प्रिंस यादव आए। कमेंट्री पैनल ने मैच के दौरान बताया कि वह मैच से बाहर हो गए हैं।
शुभमन गिल ने मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर कहा, ''आप जानते हैं, वह हमारी टीम के अहम खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें बैटिंग के दौरान चोट लगी। मिड ऑफ पर रन लेने के दौरान और शायद उससे प्रेशर बढ़ाने में मदद मिलती। हमें पूरे इनिंग में अपने मुख्य गेंदबाजों को लगातार गेंदबाजी करानी पड़ी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता, क्योंकि गेंद तेज गेंदबाजों के लिए काफी अच्छा कर रही थी।"
उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन जब आप एक खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है। हमें गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ता। तो उस हिसाब से हाँ, हमारा थोड़ा मोमेंटम जरूर खराब हुआ। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने वाले खिलाड़ी थे।
एमआरआई स्कैन में उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन और मांसपेशियों में नुक़सान पाया गया है। रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स की यह चोट अफगानिस्तान के ख़िलाफ तीसरे वनडे के दौरान लगी थी। हर्षित राणा को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
