द इंडियन व्यू

हेडिंग्ले में पंत और राहुल का शतकीय प्रदर्शन : एलएसजी मालिक संजीव गोयनका ने की तारीफ

आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के चौथे दिन शतक मारने वाले ऋषभ पंत और केएल राहुल की तारीफ की। ये दोनों खिलाड़ी एलएसजी के कप्तान रहे हैं। केएल राहुल पूर्व कप्तान थे, जबकि…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
हेडिंग्ले में पंत और राहुल का शतकीय प्रदर्शन : एलएसजी मालिक संजीव गोयनका ने की तारीफ

आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के चौथे दिन शतक मारने वाले ऋषभ पंत और केएल राहुल की तारीफ की। ये दोनों खिलाड़ी एलएसजी के कप्तान रहे हैं। केएल राहुल पूर्व कप्तान थे, जबकि ऋषभ पंत ने इस सीजन कप्तानी की।

Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक जड़कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई, जिससे भारत को 350 के पार पहुंचने में मदद मिली।

पंत का इस टेस्ट मैच में दूसरा शतक इसलिए भी खास था, क्योंकि उन्होंने आक्रामक रुख के साथ-साथ रक्षात्मक रुख भी अपनाया, जबकि राहुल ने अपनी मजबूत तकनीक से शतकीय प्रहार इंग्लैंड के खिलाफ किया। पंत और केएल राहुल की पारियों की तारीफ एलएसजी ओनर संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर की।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "बहुत अच्छे दो शतक! ऋषभ पंत के लिए लगातार दो शतक। आक्रामक, साहसी, शानदार। इतिहास में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले केवल दूसरे विकेटकीपर। केएल को भी उनके शतक के लिए बधाई।"

https://twitter.com/DrSanjivGoenka/status/1937160192397053965

केएल राहुल ने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) की परिस्थितियों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। एक और बेहतरीन शतक के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम उन्होंने दर्ज कराया। SENA देशों में उनका ये छठा शतक है, जिसमें इंग्लैंड में तीन, ऑस्ट्रेलिया में एक और दक्षिण अफ्रीका में दो शतक उन्होंने अब तक लगाए हैं।

ऋषभ पंत की बात करें तो वे एशिया के पहले ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारियों में शतक जड़ा है। इसके अलावा इंग्लैंड में वे भारत के लिए एक टेस्ट मैच में दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

इससे पहले जब आईपीएल 2025 खेला गया था तो पूरे सीजन उनका बल्ला खामोश रहा था। एक शतक और एक अर्धशतक को छोड़ दें तो पूरे सीजन के उनके रनों की संख्या 100 भी नहीं होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।