द इंडियन व्यू

हिटमैन का रोमांटिक प्रपोजल : जिस मैदान से शुरू हुआ करियर, वहीं जीता रितिका का दिल

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दिग्गज क्रिकेटर ने हरभजन सिंह और गीता बसरा के टॉक-शो पर बहुत ही खूबसूरती से अपनी प्रेम कहानी को बताया। यह कहानी बहुत क्यूट है। Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) शुरुआत…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
3 min read
हिटमैन का रोमांटिक प्रपोजल : जिस मैदान से शुरू हुआ करियर, वहीं जीता रितिका का दिल

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दिग्गज क्रिकेटर ने हरभजन सिंह और गीता बसरा के टॉक-शो पर बहुत ही खूबसूरती से अपनी प्रेम कहानी को बताया। यह कहानी बहुत क्यूट है।

Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)

शुरुआत बहुत रोमांटिक है, एकदम फिल्मी। 5 साल तक दोस्ती के बाद महसूस होना कि यह केवल दोस्ती नहीं प्यार है। फिर उसी मैदान पर अपनी माशूका को प्रपोज करना जहां से बचपन में क्रिकेट खेलना सीखा। प्रपोजल से पहले सस्पेंस बनाए रखा कि आइसक्रीम खाने चलते हैं।

हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के टॉक-शो 'हू इज द बॉस' में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ दिखे। हिटमैन ने रितिका के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलकर बताया। पहली मुलाकात से इजहार-ए-मोहब्बत तक की कहानी। रोहित और रितिका की पहली मुलाकात 2008 में हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=7sinpOwBajU

धीरे-धीरे उनमें गहरी दोस्ती हुई और कब वह प्यार में तब्दील हो गई, ये उन्हें जब तक अहसास होता, उससे पहले ही उनके दोस्तों को अहसास हो चुका था कि दोनों के बीच कुछ और नहीं, प्यार है। उन्होंने बताया कि 2013 में उन्हें पहली बार अहसास हुआ कि रितिका के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक नहीं है।

उन्होंने बताया, 'वह मेरे लिए घर का बना खाना लेकर आया करती थी क्योंकि मुझे होटल का खाना बहुत अच्छा नहीं लगता। 2013 में हम दोनों को ही अहसास हुआ कि हमारे बीच कुछ तो है जो बहुत गहरा है। यहां तक कि जब तक हम इसे महसूस करते, हमारे दोस्तों ने महसूस करना शुरू कर दिया था।'

अपने रोमांटिक प्रपोजल को याद करते हुए हिटमैन ने बताया, ‘मेरा प्रपोजल बहुत ही रोमांटिक था। मैं रितिका को वहां लेकर पहुंचा जहां से मेरी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत हुई। वह मेरे लिए खाना लाई थी। हमने साथ में लंच किया और फिर मैंने उससे कहा कि चलो आइसक्रीम खाते हैं, मैं बोर हो रहा था।

फिर हमने कार निकाली और निकल लिए। हम मरीन ड्राइव से चले, हाजी अली और वर्ली क्रॉस किया। फिर उसने पूछा कि आइसक्रीम शॉप कहा है। वह बांद्रा के आगे कुछ भी नहीं जानती थी।

मैंने उससे कहा कि बोरिवली जहां मैं रहता हूं वहां एक अच्छी दुकान है। तुम कभी नहीं आई हो तो चलो मैं तुम्हें दिखाता हूं।’ उन्होंने आगे बताया, 'हम ग्राउंड पर थे, अंधेरा हो चुका था और उसे नहीं पता था कि हम जहां हैं वह ग्राउंड है।

मैं पहले ही दोस्तों को बोल चुका था कि ग्राउंड पर कुछ व्यवस्था करें और उन क्षणों को कैद करें। हमने कार पार्क की। फिर मैं पिच के बीचोबीच अपने घुटने पर बैठा फिर उसे प्रपोज किया।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।