स्विस चैलेंज गोल्फ: तलवार ने आखिरी पांच होल में लगाए चार बर्डी, 16वें स्थान पर पहुँचे
भारतीय सप्तक तलवार ने अंतिम पांच होल में चार बर्डी के साथ तीसरे दौर में तीन अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 16वें स्थान पर आ गए। तलवार ने पहले दो दिन 69-69 का स्कोर बनाया था।…

भारतीय सप्तक तलवार ने अंतिम पांच होल में चार बर्डी के साथ तीसरे दौर में तीन अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह स्विस चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 16वें स्थान पर आ गए। तलवार ने पहले दो दिन 69-69 का स्कोर बनाया था।

तीसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर सात अंडर हो गया है और वह शीर्ष पर रहने वाले स्वीडन के टोबियास जोनसन से छह शॉट पीछे हैं, जिन्होंने तीसरे दिन 67 का स्कोर बनाया था।
गोल्फ़ सेम्पाच में तलवार ने 13वें होल में दिन की एकमात्र बोगी की। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करके आखिरी पांच होल में चार बर्डी लगाई। उन्होंने 14वें और 15वें होल और 17वें और 18वें होल में भी लगातार बर्डी लगाई।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
