द इंडियन व्यू

सैफ चैंपियनशिप का ड्रॉ घोषित, भारत ग्रुप-बी में पाकिस्तान और मालदीव के साथ

शनिवार को मौजूदा चैंपियन भारत को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित ड्रा के बाद सैफ चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप-बी में मालदीव और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। उपमहाद्वीप की इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का 15वां संस्करण…

Ragwendra P Singh
August 1, 2026
1 min read
सैफ चैंपियनशिप का ड्रॉ घोषित, भारत ग्रुप-बी में पाकिस्तान और मालदीव के साथ

शनिवार को मौजूदा चैंपियन भारत को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित ड्रा के बाद सैफ चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप-बी में मालदीव और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। उपमहाद्वीप की इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का 15वां संस्करण चार से 17 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होगा।

रिकॉर्ड नौ बार का चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच नवंबर को मालदीव के खिलाफ करेगा। इसके बाद 11 नवंबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। वहीं, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान को ग्रुप-ए में जगह मिली है।


अखिल नेपाल फुटबॉल संघ पर फीफा का निलंबन यदि एक सितंबर तक हट जाता है, तो नेपाल को भी ग्रुप-ए में शामिल किया जाएगा। दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 14 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 17 नवंबर को आयोजित होगा।

साभार : गूगल

भारत सैफ चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे सफल देश है और अब तक 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में कुल नौ बार खिताब अपने नाम कर चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।