द इंडियन व्यू

सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है ये फल

कुछ फल ऐसे होते हैं जो कि हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. यह फल विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ त्वचा को चमकदार और हेल्दी…

Ragwendra P Singh
July 8, 2025
2 min read
सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है ये फल

कुछ फल ऐसे होते हैं जो कि हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. यह फल विटामिन,  मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ-साथ त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. वहीं हर साल 8 जुलाई को विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य है कि लोगों को त्वचा के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताए और उसकी देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.  आइए आपको इस फल के बारे में बताते है. 

कौन-सा फल

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पपीता की जिसको खाने के साथ-साथ त्वचा पर लगाने से भी कई फायदे मिलते हैं. पपीता साल 8 जुलाई को विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य है कि लोगों को त्वचा के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताए और उसकी देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. 

सेहत के लिए फायदेमंद

पपीता में एंजाइम पपेन मौजूद होता है. जो कि पाचन तंत्र को मतबूत बनाने में मदद करता है. यह फल इम्युनिटी को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है इसके साथ ही यह हार्ट हेल्थ के लिए गुणकारी होता है.  इसके अलावा, पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं.

त्वचा के लिए फायदे

वहीं त्वचा की बात करें तो पपीता में विटामिन सी और  एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारने, दाग-धब्बों को कम करने और झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं. वहीं पपेन एंजाइम त्वचा की डेड स्किन को हटाकर इसे सॉफ्ट करता है और इसे चमकदार बनाता है.

पपीता का मास्क

आप फेस के लिए पपीता का मास्क बनाकर लगा सकते हैं. इसके लिए आप पके हुए पपीते का गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें आप शहद और नींबू का रस मिलाएं. इसको चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें.

पपीते और दही 

पपीते के गूदे में दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इसके बाद आप इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और फिर 20 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद मिलती है. 

पपीते और एलोवेरा जेल

पपीते के गूदे में एलोवेरा जेल मिलाकर एक पैक तैयार करें. इसे आप चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर बाद में धो लें. यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…