सुपर जायंट्स ने जमकर खेली होली, फिल्मी गानों पर खूब थिरके खिलाड़ी
लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स ने होली का त्योहार इस बार खास देसी अंदाज में मनाया। न केवल एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाया, बल्कि फिल्मी गानों पर डांस करके जमकर मस्ती की। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर व सहायक कोच लांस क्लूजनर तो इन…

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स ने होली का त्योहार इस बार खास देसी अंदाज में मनाया। न केवल एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाया, बल्कि फिल्मी गानों पर डांस करके जमकर मस्ती की। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर व सहायक कोच लांस क्लूजनर तो इन गानों पर देर तक थिरकते रहे।

कप्तान ऋषभ पंत व स्पिनर रवि बिश्नोई ने साथियों को रंगों से जमकर किया सराबोर
कप्तान ऋषभ पंत, स्पिनर रवि बिश्नोई ने साथियों को पकड़ पकड़ कर रंगों में सराबोर कर दिया। मेंटर जहीर खान और सहायक कोच विजय दहिया ने भी पिचकारी से रंगों की बौछार की और खूब गुलाल उड़ाया। टीम होटल में होली खेलने की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई।
मेंटर जहीर खान, कोच जस्टिन लैंगर, विजय दहिया ने चलाई पिचकारी, उड़ाया गुलाल
क्रिकेटरों के उल्लास को बढ़ाने के लिए डीजे और ढोल नगाड़ों का इंतजाम पहले ही कर लिया गया था। खिलाड़ियों ने पहले सादगी से एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन जैसे ही टीम के कप्तान ऋषभ पंत और रवि बिश्नोई आए तो उन्होंने होली की मस्ती को चौगुना कर दिया।

टीम के सभी साथियों को पकड़कर जमकर रंग व गुलाल लगाया। आयुष बडोनी, अर्शीन कुलकर्णी, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, आर्यन जुयाल, दिग्वेश सिंह, युवराज चौधरी समेत सभी खिलाड़ी रंग में डूबे नजर आए।
खुशी के इस अवसर पर टीम के भीतर मजबूत बंधन और आगामी सीजन के लिए उच्च उत्साह का संचार हुआ। यही नहीं होली खेलने के साथ ही सुपर जायंट्स ने लजीज पकवानों के साथ गुजिया, जलेबी का भी स्वाद लिया। टीम के सीओओ विनय चोपड़ा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
