सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग ने सेमीफाइनल में हार के बावजूद जज्बे से जीता दिल
सिंगापुर ओपन में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ नहीं होने के बावजूद जिस तरह से अपने उच्च रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी, उससे वे खुश हैं। साभार : गूगल एशियाई…

सिंगापुर ओपन में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ नहीं होने के बावजूद जिस तरह से अपने उच्च रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी, उससे वे खुश हैं।

एशियाई खेलों की चैंपियन इस जोड़ी को सेमीफाइनल में मलयेशिया की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से 21-19, 10-21, 18-21 से हारे। हार के बाद उन्होंने कहा, 'पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से हमने जितने सप्ताह, महीने जितने दिन ट्रेनिंग की और उसके बाद यहां आकर सेमीफाइनल खेलना, हमने कभी नहीं सोचा था।'
उन्होंने कहा, 'इसलिए मुझे लगता है कि इसमें बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं। आप हमेशा आगे बढ़ना चाहते हैं और खिताब जीतना चाहते हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हमने जैसे हालात का सामना किया है, उसे देखता हूं तो वापस आकर सेमीफाइनल खेलना वास्तव में एक अच्छी शुरुआत है। अब हम इंडोनेशिया जाएंगे।' सात्विक और चिराग ओलंपिक के बाद कई असफलताओं के कारण संघर्ष कर रहे थे।
पिछले साल चाइना ओपन में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद वे मलेशिया और इंडिया ओपन में अंतिम चार में पहुंचे। स्वास्थ्य और व्यक्तिगत चुनौतियों से जूझना पड़ा। इस साल की शुरुआत में सात्विक के पिता का निधन हो गया। बीमारी के कारण वे सुदीरमन कप से चूक गए।
वापसी के बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दौरान चिराग की पीठ की चोट फिर से उभर आई। कोर्ट से दूर रहने के कारण उनकी रैंकिंग प्रभावित हुई क्योंकि वे विश्व नंबर एक से 27वें स्थान पर आ गए। सात्विक ने कहा, 'यही योजना थी कि रैंकिंग फिर से हासिल की जाए।
मुझे लगता है कि हमें 27वां नंबर पसंद नहीं आया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमें ब्रेक लिया, दुर्भाग्यपूर्ण चीजें हुईं और ओलंपिक के बाद यहां-वहां कुछ चोटें आईं। हमने काफी टूर्नामेंट नहीं खेले, लेकिन अगर आप मुड़कर देखो तो जिसमें भी हम खेले, उसके सेमीफाइनल में पहुंचे, जो अच्छा संकेत है।'
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
