सावन में कैलाश छोड़कर कहां जाते हैं महादेव
हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवां महीना होता है. हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. सावन में शिव भक्त रोजाना महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं. इस…

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवां महीना होता है. हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. सावन में शिव भक्त रोजाना महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखने को मिलता है. सावन में भक्त सोमवार के व्रत रखते हैं और पूजा पाठ करते है.
यहां निवास करते हैं भोलेनाथ
वहीं सावन के महीने में भगवान शिव कैलाश छोड़कर सरपरिवार पृथ्वी पर निवास करते हैं. पृथ्वी पर रहते हुए शिवजी अपने भक्तों पर विशेष कृपा भी बरसाते हैं. आइये जानते हैं कैलाश से भूलोक पर आकर शिवजी कहां रहते हैं? कथा के अनुसार, सावन महीने में भगवान शिव पूरे परिवार के साथ आकर हरिद्वार के कनखल में निवास करते हैं, जो शिवजी का ससुराल भी है. वहीं शिव पुराण के अनुसार, देवी सती के पिता दक्ष प्रजापति ने हरिद्वार के के कनखल में एक यज्ञ का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने शिव जी को आमंत्रित नहीं किया.
सति ने दी थी प्राणों की आहुति
वहीं सति बिना बुलाए ही अपने पिता के घर जाने की जिद्द करने लगी. जब सती पिता के घर पहुंची तो पिता दक्ष प्रजापति ने सभी देवताओं के सामने शिव जी का बहुत अपमान किया. जिसे सति सहन ना कर सकी और यज्ञ की अग्नि में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी. इस बात से क्रोधित होकर शिव ने वीरभद्र रूप धारण कर लिया और दक्ष का सिर धड़ से अलग कर दिया.
इस वजह से आते हैं सावन में
लेकिन देवताओं के प्रार्थना पर शिव ने दक्ष को बकरे का सिर लगाकर पुनः जीवित कर दिया. इसके बाद दक्ष ने शिवजी से माफी मांगी और भोलेनाथ से वचन लिया कि वे हर साल सावन में उनके यहां निवास करेंने और सेवा-सत्कार का मौका देंगे. इसके बाद से ही ऐसी मान्यता है कि हरिद्वार के कनखल में शिवजी दक्षेश्वर रूप में विराजमान होते हैं और संपूर्ण ब्रह्मांड का संचालन भी करते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
