द इंडियन व्यू

सावन के महीने में इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ

सावन का महीने शुरू हो चुकी है. इसी के साथ मंदिर और शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे हैं. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है साथ ही भोलेनाथ को ये महीना सबसे प्रिय भी है. इस महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्त…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
2 min read
सावन के महीने में इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ

सावन का महीने शुरू हो चुकी है. इसी के साथ मंदिर और शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे हैं. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है साथ ही भोलेनाथ को ये महीना सबसे प्रिय भी है. इस महीने में बाबा भोलेनाथ के भक्त पूरे महीने व्रत रखते हैं और अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ यात्रा भी करते हैं. इसके अलावा सावन के महीने में कुछ वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है.

ऐसी मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से भोलेनाथ अपने भक्तों से जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी मनोकामना पूरी करते हैं. सावन के महीने में विशेष शिव पूजन के साथ दान-पुण्य करना भी शुभ होता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में सावन के महीने में दान करने वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा. इन वस्तुओं का दान करने का वर्ण शिवपुराण में भी किया गया है.

सावन के महीने में करें इन वस्तुओं का दान, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

शिव महापुराण में कई चीजों का दान करने का वर्ण किया है. इनमें सावन के महीने में जिन वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है उनमें गौ, भूमि, तिल, सुवर्ण, घी, वस्त्र, गुड़, चांदी, नमक, कोंहड़ा और कन्या का दान करना शामिल है. ऐसी मान्यता है कि गोदान करने से जातक को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है साथ ही उसका फल भी प्राप्त होता है. जबकि भूमि का दान करने से जाकत का परलोक में आश्रय निश्चित हो जाता है. वहीं तिल का दान बल देने वाला और मृत्यु का निवारक माना जाता है.

सावन के महीने में सुवर्ण का दान वीर्यदायक और घी का दान पुष्टिकारक बताया गया है. सावन के महीने में वस्त्रों का दान भी अच्छा बताया गया है. जिससे जातक की आयु में वृद्धि होती है. जबकि धन का दान करने से अन्न और धन में इजाफा होता है. सावन के महीने में गुड़ का दान करने भी उन्नत माना गया है. इससे व्यक्ति को मधुर भोजन का सुख प्राप्त होता है. इस महीने में चांदी का दान करना वीर्य में वृद्धि करने वाला बताया गया है. जबकि कोंहड़ा के दान को पुष्टिदायक बताया गया है. सावन के महीने में कन्या दान से आजीवन भोग देना वाला माना गया है.Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…